Header Ads Widget

डोंगरगढ- अंतर्राज्यीय सीमावर्ती चेक पोस्ट बोरतलाव में पकड़ाया अवैध धान का परिवहन करते हुए ट्रक



शासन के निर्देशानुसार सतत चेकिंग अभियान पर संयुक्त टीम को मिली एक बड़ी सफलता

 छ०ग०शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी से ठीक पूर्व अवैध धान परिवहन पर राजनांदगांव संयुक्त टीम की एक बड़ी कार्यवाही

महेंद्र शर्मा बंटी डोंगरगढ -छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी की प्रक्रिया निर्वाबाध्य रूप से संचालित किये जाने हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ओ.पी.पाल, जिलाधीश तारण प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक  डी० श्रवण केकुशल मार्गदर्शन एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार जिला राजनांदगांव में अवैध धान परिवहन रोकने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसमें जिला राजनांदगांव के सरहदी सीमावर्ती क्षेत्रों में सतत् चेकिंग और पेट्रोलिंग कार्यवाही की जा रही है, जो निरंतर जारी है।


इसी क्रम  में सतत् चेकिंग व पेट्रोलिंग के दौरान दिनांक-30.11.2021 को प्रातः सूचना मिली कि महाराष्ट्र सीमा की ओर से एक ट्रक में अवैध धान परिवहन कर छत्तीसगढ़ सीमा में बोरतलाव की ओर आ रहा है, सूचना पर जिला राजनांदगांव के सीमावर्ती थाना बोरतलाव क्षेत्रांतर्गत अंर्राज्यीय चेक पोस्ट पर नियुक्त संयुक्त टीम द्वारा महाराष्ट्र सीमा से आ रही ट्रक क० एम०एच० 36- एफ / 1816 को रूकवाकर चेक किया गया, जिसमें मौके पर वाहन चालक क्षत्रपाल बोपचे पिता दादूजी बोपचे उम्र 56 साल ग्राम बोरकन्हार थाना आमगांव जिला गोंदिया महाराष्ट्र द्वारा वाहन में लोड 410 कट्टा धान होना बताया और चेकिंग के दस्तावेज मांग करने पर कोई भी वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए कृषि उपज मंडी के अधिकारियों द्वारा विभागीय कार्यवाही करते हुए मौके पर वाहन को जप्त किया गया एवं उक्त वाहन ट्रक पर पुलिस थाना बोरतलाव द्वारा त्वरित अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई है। वाहन पुलिस थाना बोरतलाव में जप्त कर रखा गया है।

क्षेत्र में अवैध धान परिवहन करने वालों के विरूद्ध की गई इस त्वरित संयुक्त कार्यवाही में पुलिस थाना बोरतलाव, कृषि उपज मंडी विभाग, राजस्व विभाग, वन विभाग आदि का संयुक्त तालमेल और महत्वपूर्ण सराहनीय योगदान रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts