Header Ads Widget

धान खरीदी की तैयारी पूरी, ओडिशा से लगी सभी सीमाए पर रहेगी पैनी नज़र

 

रायगढ़ : राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में एक दिसबंर से धान खरीदी की घोषणा की है। सरकार के आदेश जारी होने के बाद जिले में भी धान की खरीदी की जाने वाली है, जिसके लिए जिला प्रशासन ने जिले में धान खरीदी की प्रकिया पूरी कर ली गई है। वहीं जिले में 110 समितियां है और 134 धान खरीदी केंद्र बनाया गया था इस बार जिला प्रशासन ने 7 नए केंद्र बनाए गए है, जो कुल धान खरीदी केंद्र 141 हो गया है। धान खरीदी केंद्र पर जहा कुछ कमी दिखाई दे रही है। उसका निपटारा किया जा रहा है लोईग धान खरीदी केंद्र क्रमांक 845 में 12500 बरदाना की खरीदारी की गई है वही कुछ जगहों की साफ सफाई की व्यवस्था किया जा रहा है।

जिला प्रशासन की पैनी नजर


पिछली बार धान खरीदी के दौरान ओडिशा से धान ला कर छतीसगढ़ में बेचने की सूचना मिली थी जिसे काफी मात्रा में धान पुलिस और खादय ने पकड़ा था वही जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क दिख रहा है। वहीं जिला कलेक्टर भीम सिंह ने उड़ीसा से लगे सीमा पर जा कर व्यवस्था देख चुके हैं। इस बार जिला प्रशासन की तरफ से उड़ीसा से लगी सभी सीमाए पर करीब करीब 10 स्थाई चेक पोस्ट बनाया गया है जिसे दूसरे राज्य से आने वाले धान को रोका जा सके जनकारी मिल रही है कि कुछ चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जा रहा है। पिछली बार से इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम जिला प्रशासन ने किया गया है।


Post a Comment

0 Comments

Random Posts