Header Ads Widget

पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार हुआ टेरर फंडिंग मामले का फरार आरोपी…

रायपुर

रायपुर :
टेरर फंडिंग मामले में फरार चल रहे आरोपी राजू खान को रायपुर पुलिस ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की ट्रांजिट रिमांड लेकर मंगलवार को पुलिस की टीम राजधानी पहुंचेगी।

सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर रायपुर पुलिस ने आसनसोल दुर्गापुर पुलिस की मदद लेते हुए आरोपी राजू को उसके महिष्कापुर एवेन्यू स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया है। राजू फिलहाल दुर्गापुर स्टील फैक्ट्री का कर्मचारी था। सोमवार की सुबह रायपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दुर्गापुर अनुमंडल न्यायालय लेकर पहुँची जहां से ट्रांजिट रिमांड पाकर पुलिस आरोपी को लेकर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो चुकी है।

बता दे कि राजू खान एक नक्सली समूह से जुड़ा था। बंगलौर के एक जोड़े को वर्ष 2013 में एक नक्सली समूह से मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था जो वर्तमान में जेल की सजा काट रहे हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस लंबे समय से दुर्गापुर निवासी राजू खान उर्फ राजू सिंह की तलाश कर रही थी। सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद सोमवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया। राजू पर आरोप है कि उसने वर्ष 2013 में गिरफ्तार दंपती के खाते से राजू खान के खाते में पैसे आते थे जिसके बाद राजू उस पैसे को दूसरी जगह भेज देता था। इस मामले में पुलिस एक अन्य आरोपी की भी तलाश कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts