Header Ads Widget

बीस लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

  



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चांपा - कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश में खड़े आरोपी को बीस लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर जैजैपुर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

       इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये जैजैपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी ने अरविन्द तिवारी को बताया कि थाना जैजैपुर क्षेत्र में हो रहे महुआ शरब की बिकी पर अंकुश लगाने हेतु लगतार वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिशा निर्देश दिया जा रहा था जिसके परिपालन में आज  लघु एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही हेतु हमराह स्टाफ के रवाना हुआ था। इस बीच मुखबीर के जरिये सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम जर्वे में एक व्यक्ति के द्वारा भारी मात्रा में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री के फिराक में नहर के पास खड़ा है। मुखबीर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय डां अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनिल सोनी को सूचना के बारे में अवगत कराकर तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती मो. तसलीम आरिफ के निर्देशन एवं थाना प्रभारी जैजैपुर उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी के कुशल नेतृत्व पर ग्राम जर्वे के नहर पास जाकर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के सहयोग से एक व्यक्ति को घेरा बंदी कर पकडा गया। जिसका नाम पता पूछने पर मोहन लाल दिव्य पिता परेदशी लाल ग्राम जर्वे का होना बताया और उसके  कब्जे से पांच - पांच लीटर क्षमता वाली चार जेरिकेन में भरी कुल जुमला बीस लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब भी जप्त किया गया। आरोपी मोहन लाल दिव्य पिता परेदशी लाल उम्र 35 साल साकिन जर्वे को जैजैपुर पुलिस ने विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर आज ही न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेथ दिया गया। उक्त कार्यवाही जैजैपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी के निर्देशन में किया गया। जिसमें 

सउनि मथुरा प्रसाद मन्नेवार , आरक्षक देवनारायण चंद्रा , संजय सोनवानी , अश्वनी जायसवाल का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts