Header Ads Widget

गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत में 358वाँ युगऋषि सम्पूर्ण वाङ्मय साहित्य की स्थापना

 


दिनांक : 21.04.2022

गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत में 358वाँ युगऋषि सम्पूर्ण वाङ्मय साहित्य की स्थापना

सदज्ञान व्यक्ति को नर से नारायण बना सकता है ..........उमानंद शर्मा



गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘‘जी.सी.आर.जी. इण्टरनेशनल स्कूल चन्द्रिका देवी रोड, बी.के.टी. लखनऊ के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं0 श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 358वाँ वांड़मय साहित्य की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट गायत्री मंदिर इन्दिरा नगर लखनऊ सक्रिय कार्यकर्ता श्री जितेन्द्र सिंह ने भेंट किया। सभागार में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट किया गया।


इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि सदज्ञान व्यक्ति को नर से नारायण बना सकता है। डॉ. नरेन्द्र ने छात्र-छात्राओं को निरोगी जीवन जीने के ऋषि सूत्र दिये। संस्थान के प्रधानाचार्या श्रीमती भावना सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया



इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्या श्रीमती भावना सिन्हा तथा उमानंद शर्मा, डॉ. नरेन्द्र देव, जितेन्द्र सिंह, शिवम, तथा छात्र-छात्रायें, शिक्षक-शिक्षिकायें, मौजूद थीं। 


सधन्यवाद



(उमानंद शर्मा)

मुख्य संयोजक वांड़मय स्थापना अभियान एवं

मुख्य प्रबन्ध ट्रस्टी

नोट : कार्यक्रम से सम्बन्धित 4 फोटोग्राफ संलग्न हैं।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts