वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही मुखबीर लगाकर अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी आशीष त्रिपाठी एवं अब्दुल हासिम को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा लूट की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। आरोपी अब्दुल हासिम पूर्व में भी जेल निरूद्ध रह चुका है।
गिरफ्तार आरोपी
आशीष त्रिपाठी पिता राजेश्वर त्रिपाठी उम्र 23 साल निवासी कपड़ा मार्केट के पास दुर्गा नगर थाना पंडरी रायपुर।
अब्दुल हासिम पिता अब्दुल हाकिम उम्र 21 साल निवासी मोवा मस्जिद के पास थाना पंडरी रायपुर।
0 Comments