Header Ads Widget

विकासखंड मुख्यालय डौण्डीलोहारा में छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित


बालोद :
कलेक्टर महोबे के मार्गदर्शन मे जिले में छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है और आमजनों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में आज विकासखंड मुख्यालय डौण्डीलोहारा के बाजार स्थल पर जनसंपर्क विभाग की ओर से छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे आमजनों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। डौण्डीलोहारा विकासखंड के ग्राम लमती के महतरूराम, ग्राम कापसी के कोमल, ग्राम परसाडीह के सुनेतराम, ग्राम गारका के श्रवण कुमार ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की।

छायाचित्र प्रदर्शनी में शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना, जन-जन तक पहुंचती जन स्वास्थ्य योजना, बिजली बिल हाफ योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में आमजनों को शासन की मासिक पत्रिका जनमन, आदिवासी हित में सबसे आगे, ऐतिहासिक जीत को सलाम सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ की विस्तृत जानकारी वाली ब्रोसर व पुस्तिका आदि का नि:शुल्क वितरण किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts