Header Ads Widget

पैगंबर विवाद: प्रयागराज में पथराव, रांची में कर्फ्यू जुमे की नमाज के बाद दिल्ली समेत कई शहरों में भीड़ ने किया हुड़दंग सड़कों पर उपद्रव, वाहनों की तोड़फोड़

 

रांची. भाजपा नेताओं की ओर से पैगंबर पर टिप्पणियों के विरोध में प्रदर्शन करते लोग और क्षतिग्रस्त वाहन।

नई दिल्ली भाजपा की पूर्व नेता नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल की पैगंबर पर टिप्पणियों को लेकर शुक्रवार को दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश समेत देश में कई जगह जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन हुए। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज व सहारनपुर के अलावा झारखंड की राजधानी रांची में भीड़ ने उपद्रव किया। सड़कों पर पथराव व आगजनी के बाद रांची में पुलिस ने हवाई फायरिंग के अलावा लाठीचार्ज किया। कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को पहले से अलर्ट जारी किया था कि जुमे पर प्रदर्शन हो सकते हैं।

रांची में पुलिस ने की हवाई फायरिंग

झारखंड की राजधानी रांची में विरोध के नाम पर जमकर हिंसा हुई हिंसा में पुलिसकर्मियों समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। रांची में सुबह से तनाव था। मुस्लिम समुदाय की ओर से दुकानें बंद रखी गई। नमाज के बाद लोग सड़कों पर नारेबाजी करने लगे। अचानक प्रदर्शन उग्र हो गया। जगह जगह बैरिकेडिंग को तोड़ दिया गया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस को 10 राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

घाटी में बंद रही इंटरनेट सेवा

पैगंबर पर टिप्पणी के खिलाफ कश्मीर घाटी में जुमे की नमाज के पहले बंद की घोषणा की गई थी। इसके मद्देनजर कुछ समय इंटरनेट बंद रहा। श्रीनगर के लाल चौक पास केंद्रीय पुलिस बल के जवान तैनात किए गए। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को भी घाटी में सक्रिय किया गया

...तो हम भी बागी : प्रज्ञा

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने भाजपा से निलंबित नूपुर शर्मा के प्रति समर्थन जताते हुए ट्वीट में कहा कि सच कहना बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं। उन्होंने ज्ञानवापी का नाम लिए बिना कहा कि यह सत्य है कि वहां शिव मंदिर था है और रहेगा। उसे फव्वारा कहना गलत है।




Post a Comment

0 Comments

Random Posts