Header Ads Widget

टिकरापारा में देर रात की घटना: दो आरोपी गिरफ्तार



बुलेट से कट मारना गुजरा नागवार, मौके पर ही युवक की चाकू गोदकर हत्या

रायपुर : मामूली विवाद में टिकरापारा इलाके में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक ने आरोपियों को बाइक से कट मारा था। इस पर आरोपियों ने गाली दी। बाइक वाला लौटकर आया और आरोपियों को भी गाली देने लगा। इससे नाराज होकर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के मुताबिक अविवा सिटी ढूंडा निवासी अमान खान (22) अपनी बुलेट से गुरुवार की रात करीब 10.30 बजे संतोषी नगर गया था। इस दौरान तरुण बाजार के पास महेंद्र बाघ उर्फ बोचू (18) और गोविंद जोशी उर्फ बब्बू (19) के पास खड़े थे। अमान ने दोनों को बुलेट से कट मार दिया। इस पर महेंद्र और गोविंद ने दोनों को गाली दे दी। कुछ दूर आगे बढ़ने के बाद अमान अपनी बुलेट से लौटकर आया और गाली देने पर एतराज जताते हुए दोनों से गाली-गलौज शुरू कर दी। इससे नाराज होकर महेंद्र और गोविंद ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। ताबड़तोड़ कई वार किए। इसके बाद दोनों भाग निकले। खून से लथपथ अमान वही सड़क पर पड़ा रहा। इस दौरान वहां गुजर रहे एक व्यक्ति ने अमान को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई।


रात में ही आरोपियों को धरदबोचा


घटना की जानकारी मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। देर रात पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस का दावा है कि मृतक और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश थी. लेकिन किस बात की रंजिश थी। इसका खुलासा नहीं किया।


नशा-अड्डेबाजी


बड़ी वजह


शहर में देर रात तक नशाखोरी करने वाले घूमते रहते हैं, जो मामूली विवाद में किसी को भी चाकू मार देते हैं। इसके अलावा अड्डेबाजी करने की हरकते करते हैं। नशाखोरी और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।


Post a Comment

0 Comments

Random Posts