Header Ads Widget

रायपुर पुलिस द्वारा वारंटीयों के विरूद्ध चलाया गया विशेष अभियान



रायपुर पुलिस 

दिनांक 06.06.2023

*रायपुर पुलिस द्वारा वारंटीयों के विरूद्ध चलाया गया विशेष अभियान*


* स्थाई/गिरफ्तारी वारंटीयों के विरूद्ध चलाया गया विशेष अभियान।*


* अभियान कार्यवाही में रायपुर पुलिस के अलग-अलग थाना के प्रभारियों सहित कई अधि./कर्म. थे शामिल।*


* अलग-अलग थानों के 40 विभिन्न गंभीर अपराधों के स्थायी वारंट एवं 55 गिरफ्तारी वारंटों की, की गई तामिली।*


* कुल 95 स्थायी/गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की जाकर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।*

 

* वारंटीयों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी।*



विवरण - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों को स्थायी/गिरफ्तारी वारंटो की तामिली हेतु निर्देश दिये गये थे। जिसके तारतम्य में आज दिनांक 06.06.2023 को समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने थानों के बलों के साथ अपने - अपने थाना क्षेत्रों में स्थायी/गिरफ्तारी वारंटीयों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया। विशेष अभियान कार्यवाही के दौरान अलग - अलग थानों के 40 विभिन्न गंभीर अपराधों के स्थायी वारंट एवं 55 गिरफ्तारी वारंट इस प्रकार कुल 95 स्थायी/गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 


वारंटीयों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts