ओडिशा से जबलपुर ले जा रहा था
1 करोड़ का गांजा ले जाते तस्कर गिरफ्तार
सरायपाली. सिंघोड़ा पुलिस ने 610 किलो (कीमत 1 करोड़ 22 लाख) गांजा के साथ एक तस्कर को पकड़ा। आरोपी ट्रक में गांजा छिपाकर ओडिशा से जबलपुर ले जा रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार 10 जून को सिंघोड़ा थाना प्रभारी केशवराम कोसले ने मुखबिर की सूचना पर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे 6 चक्का ट्रक क्रमांक एमएच 40 सीडी 5067 को रोककर वाहन चालक से पूछताछ की। जिस पर वाहन चालक ने अपना नाम विजय सिंह (44) निवासी सांई कॉलोनी संचार नगर कृषि उपज मण्डी जबलपुर थाना माडोताल जिला जबलपुर (मध्यप्रदेश) का निवासी होना बताया। पूछताछ में वाहन में आम के नीचे छिपाकर गांजा परिवहन करना स्वीकार किया। वाहन की तलाशी लेने पर वाहन के पीछे डाला में आम के नीचे 122 पैकेट में 610 किलोग्राम गांजा कीमती 1 करोड़ 22 लाख रुपए एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन कीमती 20 लाख रुपए, नकदी रकम 15 सौ रुपए एवं एक नग मोबाइल कीमती 5 सौ रुपए कुल जुमला 1 करोड़ 42 लाख 2 हजार रुपए को जब्त कर पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी विजय सिंह को गिरफ्तार कर मामले को विवेचना में लेना बताया है।
0 Comments